वाड्रफनगर: शाला प्रवेश उत्सव का शुभारंभ, विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत
वाड्रफनगर मंगलवार विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव 2026-27 का शुभारंभ विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने उत्साहपूर्ण माहौल में किया। इस अवसर पर नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें एवं शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। विधायक ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील किया है