घटना भीकनगांव थाना क्षेत्र में सुबह करीब 10 बजे हुई। मृतक की पहचान 17 वर्षीय सोमेश्वर उर्फ गंजा पिता गंजा बंजारा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर खेत की जुताई के लिए ट्रैक्टर चालक के साथ खेत दिखाने गया था। इसी दौरान वह ट्रैक्टर-रोटावेटर की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे।