कानपुर देहात के झींझक नगर पालिका निवासी सपा नेता संतोष त्रिपाठी को रविवार को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। बताया जा रहा है कि वह प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए समर्थकों के साथ जिला मुख्यालय जाने की तैयारी कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने उनके आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया।