चैनपुर: साप्ताहिक बाजार जा रहे कपड़ा व्यापारियों की बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, एक गंभीर रूप से घायल; एसडीपीओ की तत्परता से पहुंच
Chainpur, Gumla | Jun 25, 2026 चैनपुर-गुमला मुख्य मार्ग पर छतरपुर के समीप एक अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो कपड़ा व्यापारी घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल व्यक्ति मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले हैं, जो वर्तमान में गुमला के टावर चौक के पास किराए के मकान में रहकर साप्ताहिक बाजारों में कपड़ा बेचने का कार्य करते हैं।