शाहजहांपुर: विकास भवन में जिलाधिकारी ने महिला शी-रूम का फीता काटकर उद्घाटन किया, महिलाओं के लिए खास पहल
दरअसल जिलाधिकारी द्वारा विकास भवन में निर्मित महिला शी-रूम का फीता काटकर उदघाटन किया गया, इस कक्ष का निर्माण महिलाओं के लिए एक सुरक्षित, सुविधाजनक एवं सहयोगपूर्ण कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है, यह कक्ष विशेष रूप से महिला बीट कर्मचारियों एवं परिसर में आने वाली महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।