सहारनपुर: स्पिक मैके और भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से यूपी में सहारनपुर चैप्टर ने 125 कार्यक्रम आयोजित कर रचा इतिहास
स्पिक मैके भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से पूरे उत्तर प्रदेश में 500 सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है, जिसमें सहारनपुर चैप्टर ने अग्रणी भूमिका निभाई है। रविवार दोपहर 3:00 बजे पत्रकार वार्ता में विश्वविख्यात सरोद वादक पंडित पार्थ सारथी (कलकत्ता), सारंगी वादक उस्ताद कमाल साबरी (मुंबई) ने बताया।