ढाका: कुंडवा चैनपुर के दुर्गा पूजा मेले में एक व्यक्ति की मौत, इलाके में मचा हड़कंप
पूर्वी चंपारण के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर दुर्गा पूजा मेले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़ा चांदमोहन गांव निवासी सीतार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन मामले की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।