नगड़ी: विधानसभा थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Nagri, Ranchi | Jun 28, 2026 विधानसभा थाना क्षेत्र में दीपक नामक एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। रविवार सुबह करीब नौ बजे इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी मायके में थी। जब उसने आज सुबह कई बार कॉल किया और कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव बरामद किया।