कायमगंज: गांव हाथ बाया के युवक का अग्निवीर में चयन, गांव में खुशियों के साथ ट्रेनिंग के लिए बरेली पहुंचे अग्निवीर
कम्पिल के गांव हाथवाया निवासी रामूपाल पुत्र अमर सिंह का भारतीय सेवा की अग्निवीर योजना के तहत चयन हुआ।आजादी के बाद यह पहला अवसर है।जब गांव का कोई युवक सेवा में चयनित हुआ है।इससे पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई रामूपाल का चैयन जाट रेजीमेंट में हुआ।अपनी ट्रेनिंग के लिए बरेली रवाना हुआ।गांव के बुजुर्गों एवं गांव और महिलाओं ने उन्हें सम्मानित किया है।