महोबा: रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | Apr 18, 2026 चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान 36 वर्षीय महिला सरोज की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि ट्रेन छूटने के डर में उन्होंने जल्दबाजी में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन पैर फिसलने से वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गईं। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।