बांसवाड़ा: पुलिस लाइन में ऑपरेशन 'मुस्कान': बांसवाड़ा पुलिस ने लौटाए 20 लाख के मोबाइल, खिले चेहरे
'सुपर 11 पुलिस कॉर्प' ने देश के विभिन्न राज्यों से 107 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके मूल मालिकों को सुपुर्द किए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की बाजार कीमत लगभग 20 लाख रुपए आंकी गई है।जिले के विभिन्न थानों में दर्ज 2230 शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस अब तक कुल 1261 मोबाइल बरामद कर चुकी है।