चूरू: गांव लम्बोर के पास बाइक को इनोवा गाड़ी ने मारी टक्कर, हादसे में गंभीर घायल व्यक्ति को लाया गया ज़िला अस्पताल
Churu, Churu | Mar 26, 2025 चुरू जिले की राजगढ़ तहसील के गांव लम्बोर के पास बुधवार को एक इनोवा गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल 55 वर्षीय व्यक्ति को चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।