गायघाट: हंसना चौक के पास सड़क हादसे में टेंट संचालक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया एनएच जाम
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के हंसना चौक के पास एनएच-527सी पर बुधवार शाम करीब चार बजे पिकअप और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक टेंट संचालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रामनगर निवासी स्व. जीवन प्रसाद सिंह के 38 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार उर्फ रितेश कुमार के रूप में हुई है।