अनूपपुर: पुष्पराजगढ़ के ग्राम अलवर में गायत्री बाई और उनके पति अश्वनी के साथ पिंक नायक ने की मारपीट
पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम अलवर निवासी गायत्री बाई एवं उनके पति अश्वनी के साथ गांव के ही पिंक नायक द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में अश्वनी का पैर टूट गया, जबकि गायत्री बाई को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल अनूपपुर में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।