बिंदकी: बिंदकी कस्बे में आठ सूत्रीय मांगों को लेकर किसान मजदूर मोर्चा की बैठक, मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे के समीप सोमवार को दिन में करीब 1:00 बजे किसान मजदूर मोर्चा की एक बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि किसान मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने का काम करें। उन्होंने चेतावनी दी यदि संगठन की सभी मांग पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा।