रॉबर्ट्सगंज: कुशवाहा भवन राबर्टसगज में बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर हुआ भव्य आयोजन, बुद्ध के संदेशों पर चलने का किया गया आह्वान
कुशवाहा भवन, रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित तथागत हाल में त्रिविध पावनी बैसाखी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भिक्खू आनंद सुभाष अमरनाथ जी के मार्गदर्शन में बुद्ध वंदना, त्रिशरण एवं पंचशील का सामूहिक पाठ किया गया। उपस्थित लोगों ने तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बुद्ध जयंती मनाई।