बरेली: बीच सड़क बुलेट सवार पर हमला, तलाशी के नाम पर दबंगई, विरोध करने पर पीटा और बाइक फोड़ी, कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि बुलेट बाइक से जा रहे युवक को कुछ युवकों ने रास्ते में रोक लिया और जबरन उसकी तलाशी लेने लगे। विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट की गई और उसकी बुलेट बाइक भी तोड़ दी गई। सदर बाजार निवासी निक्की कन्नौजिया ने कैंट पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ मई को वह बुलेट से घर लौट रहा था।