हरदोई: सिनेमा चौराहे पर भगवान बुद्ध की मूर्ति का अनावरण नितिन अग्रवाल ने किया
Hardoi, Hardoi | May 1, 2026 हरदोई। शहर के नव निर्मित सिनेमा चौराहे पर स्थापित की गई भगवान बुद्ध की प्रतिमा का मंत्री नितिन अग्रवाल ने अनावरण किया। शहर के प्रमुख चौराहों में शामिल सिनेमा चौराहा अब नए स्वरूप में विकसित किया गया है, जहां सौंदर्यीकरण के तहत आधुनिक संरचना के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रतीक भी जोड़े गए हैं।