दतिया नगर: छोटा फब्बारे के पास जुआ खेलते जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने मामला किया दर्ज
पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान मे अवैध जुआ,सट्टा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से जुआरियो के ठिकानो पर दविश देकर छोटे फव्वारे के पास जुआ खेल रहे पांच जुआरियो को गिरफ्तार किया है. जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18650 नगद एवं ताश के पत्ते जप्त किया हैं.