नगड़ी: पहाड़ी मंदिर में पांच दिवसीय रंग रंगीलो श्री श्याम फागण महोत्सव आज से शुरू
Nagri, Ranchi | Mar 17, 2024 श्री श्याम मित्र मंडल रांची के 52वें स्थापना दिवस पर पांच दिवसीय रंग रंगीलो श्री श्याम फागण महोत्सव रविवार सो से पूरे विधि विधान से शुरू होगा। महोत्सव की तैयारी पूरी हो गई है। मंदिर की साज सज्जा की जा रही है। कोलकाता के अभिषेक जालान की 50 कारीगरों की टीम पुष्प श्रृंगार एवं सजावट का कार्य कर रही हैं।