नगड़ी: झारखंड हाईकोर्ट ने निचली अदालत का फैसला पलटा, कहा- सहमति से बना शारीरिक संबंध रेप नहीं
Nagri, Ranchi | Mar 16, 2024 झारखंड हाईकोर्ट ने पिछले दिनों एक क्रिमिनल अपील पर शनिवार को सुनवाई करते हुए निचली अदालत के उस आदेश को पलट दिया, जिसमें रेप के आरोप में एक युवक को दोषी करार देते हुए सात वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी थी। दरअसल पाकुड़ सिविल कोर्ट ने मोहिदुल नाम के एक युवक को रेप के आरोप में दोषी करार दिया था।