पाटी: जपं की बैठक में CEO अनुपस्थित, जनप्रतिनिधियों ने जताया विरोध, CEO के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित
जनपद पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभापति जपं अध्यक्ष थानसिंह सस्ते,उपाध्यक्ष रणजीत वास्कले व सदस्यगण मौजूद थे। जबकि CEO पंथी बैठक में अनुपस्थित रहे। जिससे बैठक में विस्तृत चर्चा नही हो पाई। और जनपद की बॉडी ने सीईओ पंथी पर घोर निंदा करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया। सदस्यों ने सीईओ को हटाने की मांग कर रहे हैं। ताकि आमजन परेशान नही हो