हनुमानगढ़: आक्रोशित अनुबंध कर्मचारियों ने नगर परिषद में फेंका नालों का कचरा, पूर्व पार्षद गौरव जैन की पहल से मिला सार्थक परिणाम
नगर परिषद हनुमानगढ़ टाउन में विभिन्न मांगों को लेकर पिछले पांच दिनों से धरना दे रहे अनुबंध कर्मचारियों का आक्रोश गुरुवार को उस समय खुलकर सामने आया जब उन्होंने विरोध स्वरूप नगर परिषद परिसर में नालों से निकाला गया कचरा फेंक दिया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें मात्र छह हजार रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा है और वह भी समय पर नहीं मिल रहा।