फायर स्टेशन मसूरी को होटल रेडिसन के पास विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने की सूचना प्राप्त हुई, जिससे विद्युत आपूर्ति एवं मार्ग बाधित हो गया था। सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फायर सर्विस कर्मियों द्वारा वुडन कटर की सहायता से पेड़ को काटकर हटाया गया, जिससे विद्युत लाइन के आसपास का क्षेत्र सुरक्षित हुआ और बाधित मार्ग को सुचारु किया जा सका। फायर यूनिट द्वारा तत्परता एवं कुशलता के साथ कार्रवाई करते हुए मौके की स्थिति को सामान्य किया गया। 🚒🌳⚡
#uttarakhandfireservice
#firefighters
#rescue
#safetyfirst
#uttarakhand