कैराना: कैराना बराला गांव में विद्युत विभाग की टीम पर हुआ हमला, एसडीओ की गाड़ी के शीशे तोड़े गए और सरकारी कागजात फाड़े गए
Kairana, Shamli | May 19, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव बराला में विद्युत विभाग की टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मंगलवार प्रातः करीब छह बजे मिली जानकारी के अनुसार, विद्युत विभाग के एसडीओ अमित कुमार, जेई नीतीश, जेई प्रदीप और लाइनमैन सागर, आजम व सतेंद्र गांव बराला में बिजली चोरी की रोकथाम को लेकर चेकिंग करने पहुंचे थे। गांव में बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थी।