सूरजपुर: विश्रामपुर में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देकर हुआ रावण दहन
असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी पर्व विश्रामपुर में उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शारदीय नवरात्र के नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना के बाद मंगलवार शाम दशहरा ग्राउंड में करीब 7 बजे रावण दहन किया गया। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। रावण का पुतला आग की लपटों में घिरते ही पूरा ।