घिरोर: घिरोर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल
बुधवार को अनुज कुमार पुत्र सुमन कुमार उम्र 25 वर्ष व पंकज पुत्र सुमन कुमार निवास टॉपाकला फिरोजाबाद अपने रिश्तेदारी महाटोली में जा रहे थे तभी मैनपुरी शिकोहाबाद रोड पर कल्होर के समीप किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोधना लाया गया जहां पर इलाज चल रहा है