उधवा: कटहलबाड़ी सहित विभिन्न गांवों में बिरसा कृषि रथ से किसानों को दी गयी खेती की जानकारी
उधवा प्रखंड क्षेत्र के कटहलबाड़ी बाजार सहित कई गांवों में मंगलवार को अपराह्न करीब 5 बजे झारखंड सरकार व कृषि विभाग की ओर से चलाई जाने वाली बिरसा कृषि रथ के माध्यम से प्रखंड क्षेत्र के किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकी,जैविक प्राकृतिक खेती सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।