गिरिडीह: तेलखारी जंगल से दो साइबर ठग गिरफ्तार, मोबाइल हैक कर करते थे ऑनलाइन ठगी
गांडेय थाना क्षेत्र स्थित तेलखारी जंगल में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को 2 बजे साइबर थाना से इसकी जानकारी दी गई। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक जंगल में बैठकर मोबाइल फोन के जरिए लोगों से साइबर ठगी कर रहे हैं।