बालाघाट: 41 डिग्री तापमान में महिलाओं का आंदोलन जारी, बोलीं- “जो शराब दुकान हटाएगा, उसी को देंगे वोट”
भीषण गर्मी और 41 डिग्री तापमान के बीच बुढ़ी क्षेत्र की महिलाएं शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर पिछले 35 दिनों से धरने पर डटी हुई हैं। तपती दोपहरी में भी महिलाएं आंदोलन स्थल पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का कहना है कि कई जनप्रतिनिधियों ने शराब दुकान हटाने का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आंदोलनकारी महिला सीमा उपलपवार ने कह