जलालपुर: झाड़ियों में मिला नवजात शिशु, इंसानियत हुई शर्मसार
Jalalpur, Saran | May 15, 2026 कोपा थाना क्षेत्र के बसडिला गांव में शुक्रवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के समीप झाड़ियां में एक नवजात शिशु पड़ा मिला। सुबह करीब 8:00 बजे स्थानीय लोगों ने झाड़ियां की ओर से बच्चे की रोने की आवाज सुनी। आवाज सुनकर जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो कपड़े में लिफ्ट नवजात झाड़ियां के बीच पड़ा था सूचना मिलते ही पुलिस पहुंचकर शिशु को अस्पताल भेज कर जांच में जुट गई