अलविदा जुमा और ईद-उल-फितर पर्व के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिलाधिकारी रमेश रंजन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के साथ शनिवार दोपहर डेढ़ बजे करीब गांधी पार्क स्थित ईदगाह मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल और अन्य जनसुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।