मुज़फ्फरनगर: पति के घर धरने से जेल तक और फिर रिहाई, देर रात जेल से बाहर आई शिल्पा, रिहाई को लेकर चला घंटों ड्रामा
पति अमित के घर के बाहर धरना देने के मामले में जेल भेजी गई शिल्पा, उसके भाई हिमांशु और भाभी आरिया को बुधवार देर रात रिहा कर दिया गया। अदालत से जमानत मिलने के बावजूद रिहाई में देरी होने से जेल गेट पर तनाव की स्थिति बन गई थी। परिजन और समर्थक देर रात तक डटे रहे। रिहाई के बाद तीनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे मामला फिर चर्चा में आ गया।