महागामा: रनबहियार नहर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
Mahagama, Godda | Apr 30, 2026 प्रखंड के सिमरा कित्ता पंचायत के रनबहियार नहर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलटनें से चालक दब गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से चालक को बाहर निकाला गया। घायल चालक को उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले जाया गया जहां चिकित्सक के द्वारा उपचार किया गया। गाड़ी को जेसीबी मशीन से गाड़ी को बाहर निकाला गया। घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।