सत्तर कटैया: पुरीख गांव के पास छापेमारी कर बिहरा थाना पुलिस ने 10 लीटर देसी शराब किया बरामद, कारोबारी हुआ फरार
पुरीख गांव के पास बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर दस लीटर देसी शराब बरामद किया। पुलिस को देख कारोबारी देसी शराब छोड़कर फरार हो गया। बिहरा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के इस कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गया।