आरा: सियरुआ गांव में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से शौच करने गए मासूम बालक की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Nov 24, 2024 जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सियरूआ गांव में शनिवार की शाम विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से शौच करने गए एक बालक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृत बालक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सियरूआ गांव वार्ड नंबर दो निवासी जितेंद्र राम का 9 वर्षीय पुत्र राजन कुमार है।