बरेली: बरेली में ‘ड्रग्स सिंडिकेट’ पर पुलिस का शिकंजा, 75 लाख का नशा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
बरेली में ‘ड्रग्स सिंडिकेट’ पर पुलिस का शिकंजा, 75 लाख का नशा बरामद… 2 तस्कर गिरफ्तार बरेली में नशे के कारोबार पर पुलिस ने जोरदार चोट की है। थाना किला पुलिस और एएनटीएफ यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में दो बड़े तस्करों को दबोच लिया गया। इनके कब्जे से 4 किलो अफीम और 275 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 75 लाख रुपये आंकी जा रही है।