जशपुर: विधायक रायमुनी भगत ने दिखाई संवेदनशीलता, सड़क दुर्घटना में घायल मां-बेटे को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया
जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल मां-बेटे की मदद कर उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराया। गुरुवार की रात आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्वालिन सरना के पास एक दुर्घटना में सेलेना तिर्की और उनके पुत्र अभिषेक तिर्की घायल हो गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक रायमुनी भगत स्वयं मौके पर पहुंचीं और घायल