मुंगावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत तालाब के किनारे से पुलिस ने मंगलवार को शाम लगभग 7 बजे एक 44 वर्षीय व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने पर मामला दर्ज किया है, मुंगावली पुलिस को मंगलवार को शाम के समय मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि मुंगावली में तालाब के किनारे कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहा है।