झांसी: लक्ष्मी गेट बाहर मोहल्ले में ड्रिंक पार्टी के दौरान महिला का मर्डर, बेडरूम में पति और बॉयफ्रेंड के साथ पी रही थी शराब
Jhansi, Jhansi | Mar 21, 2025 झांसी में गुरुवार रात को ड्रिंक पार्टी में एक महिला का मर्डर कर दिया गया। वह बेडरूम में पति और बॉयफ्रेंड के साथ शराब पी रही थी। तभी विवाद हो गया। उसे बेरहमी से पीटा गया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। काफी देर तक बेडरूम का गेट नहीं खुला तो बच्चों ने महिला किराएदार को बताया। तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कमरे का गेट खुलवाकर दोनों को हिरासत में लिया है।