डीग: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत डीग रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर
Deeg, Bharatpur | Jul 17, 2026 अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत शुक्रवार को डीग रेलवे स्टेशन का पुनर्विकसित स्वरूप राष्ट्र को समर्पित किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया, जिसमें डीग रेलवे स्टेशन भी शामिल रहा।