नोहर सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकार मांगीलाल नायक पर हमला करने के मामले में लम्बे समय से फरार चल रहे चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सन्नी वाल्मीकी, भीमराज नायक,सलमान खान,रियाज मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपित नोहर के है। इस मामले में दो साजिशकर्ता आरोपी पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके है। इस मामले में मुख्य आरोपी गगनदीप फरार है।