बिसौली: बिसौली बिजली घर पर विभिन्न मांगों को लेकर संविदा कर्मचारियों ने किया क्रमिक अनशन, मुख्यमंत्री को भेजेंगे ज्ञापन
Bisauli, Budaun | Jul 28, 2026 बदायूँ के बिसौली नगर स्थित बिजली घर पर मंगलवार को सुबह 10:00 बजे से विद्युत संविदा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर क्रमिक अनशन किया। कर्मचारियों ने बताया कि प्रदेश स्तर पर लखनऊ में भी संविदा कर्मचारियों का क्रमिक अनशन चल रहा है, लेकिन किसी कारणवश बिसौली के कर्मचारी वहां शामिल नहीं हो सके।