मंदसौर: नारायणगढ़ पुलिस ने वैन से 41 किलो डोडाचूरा ले जा रहे तस्कर को किया गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश जारी
मंदसौर जिले की नारायणगढ़ पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए मारुति वैगनआर कार से 41 किलो डोडाचूरा जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया, थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार पवार ने बताया कि आरोपी अरविंद गिरी निवासी चंदेरा, प्रतापगढ़ को पकड़ा गया,पूछताछ में उसने डोडाचूरा फतेहपुर निवासी देवीलाल बावरी से लाना बताया। पुलिस सप्लायर की तलाश कर रही है,