पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के गुलाबबाग टी0ओ0पी0 ने एक पिकअप से 1131.660 लीटर विदेशी शराब, मोबाइल और नकद रुपये के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
Purnea East, Purnia | Apr 5, 2026
पूर्णिया जिले के गुलाबबाग टी0ओ0पी0 (सदर थाना) के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बीते दिन वाहन जांच के क्रम में एक पिकअप सहित कुल 1131.660 लीटर विदेशी शराब, दो मोबाईल, 720 किलोग्राम आलू एवं नकद-2,770/- रूपए को जप्त करते हुए दो अभियुक्त मो0 रियाज और रौशन कुमार गौतम, को अग्रिम कार्रवाई करते हुए रविवार को दोपहर के लगभग ढाई बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया