बेगूसराय: जिले के 8 परीक्षा केंद्रों पर नीट की परीक्षा कदाचार मुक्त सम्पन्न
जिले के 08 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित नीट की परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. परीक्षा एक पाली में दोपहर 02:00 बजे से 05:00 बजे तक सम्पन्न हुई. इस बात की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने रविवार की शाम 05:00 बजे दी. परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी सुबह आठ बजे से ही अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुँचना शुरू कर दिये थे.