चूरू: चुरू जिले में तेज हवा के साथ जमकर बारिश, इस साल हर साल की अपेक्षा अधिक बारिश, कल भी जारी है अलर्ट
Churu, Churu | Jun 29, 2025 चूरू के अंदर हर साल की अपेक्षा इस साल अधिक बारिश हो रही है। रविवार शाम 5.00 बजे चूरू जिले में तेज हवा के साथ जमकर बारिश हुई। सड़कों पर पानी बहने लगा।मानसून अपने निर्धारित समय से 8 दिन पहले ही रविवार को पूरे राजस्थान को कवर करते हुए पाकिस्तान की तरफ बढ़ गया। कल के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।