भंडरिया: भंडरिया में दबंग चौक के पास बाइक दुर्घटना, दो लोग घायल
भंडरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित दबंग चौक के समीप एक सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में रमकंडा निवासी शत्रुध्न सिंह और धर्मेंद्र सिंह शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक भंडरिया के नवका गांव से मेला देखकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और शराब के नशे में बाइक चला रहे चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।