छपरा: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध व्यक्ति की दर्दनाक मौत
Chapra, Saran | May 31, 2026 छपरा-बलिया रेलखंड स्थित मांझी थाना अंतर्गत रेलवे ट्रैक पार करने के क्रम में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत मौके पर हो गई. सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया, जिसके बाद मृत का पहचान जिले के मांझी थाना क्षेत्र के गुड़दाहा कला गांव निवासी रामेश्वर महतो के 50 वर्षीय पुत्र जापानी महतो के बताया गया है,