सरवाड़: बघेरा में ग्रेनाइट रॉयल्टी ठेकेदार की अवैध वसूली के खिलाफ ट्रेलर चालकों और ग्रेनाइट कारोबारियों ने किया हंगामा
Sarwar, Ajmer | May 22, 2026 हाल ही में हुए रॉयल्टी ठेके के बाद रॉयल्टी ठेकेदार व ग्रेनाइट कारोबारियों के बीच शुक्रवार को दोपहर 1 बजे तक बघेरा में विवाद गहरा गया।ठेकेदार द्वारा ओवरलोड के नाम पर की जा रही कथित अवैध वसूली के विरोध में ग्रेनाइट से भरे ब्लॉक ट्रेलर चालको का आक्रोश फूट पड़ा।चालको ने बघेरा-हिसामपुर मार्ग पर अपने वाहन आड़े-तिरछे खड़े कर चक्काजाम कर दिया।जिससे जाम की स्थिति गई।